Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनशादी से पहले देवोलीना भट्टाचार्जी ने विशाल सिंह के साथ कर ली...

शादी से पहले देवोलीना भट्टाचार्जी ने विशाल सिंह के साथ कर ली थी एंगेजमेंट

देवोलीना भट्टाचार्जी ने 14दिसम्बर को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की खबर देकर सभी को चौंका दिया था। देवोलीना ने गुपचुप तरीके से अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी रचा ली थी। इसकी तस्वीरें शेयर करने के बाद देवोलीना को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। शादी से पहले भी देवोलीना भट्टाचार्जी विशाल सिंह के साथ सगाई कर चुकी थी। इसकी तस्वीरें भी देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। हालांकि अगले दिन ही इस एंगेजमेंट की सच्चाई खुल गई थी। देवोलीना ने ये एंगेजमेंट का नाटक प्रमोशन के लिए किया था। अगले दिन इसका सच सामने आ गया। देवोलीना ने साल-2022 के फरवरी महीने में अपने ऑनस्क्रीन देवर विशाल सिंह के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें विशाल सिंह घुटनों के बल बैठकर देवोलीना को प्रपोज करते दिखे थे, साथ ही एक अन्य फोटो में विशाल और देवोलीना गले मिलते नजर आए थे। इन तस्वीरों के कैप्शन में देवोलीना ने लिखा था ाfक ‘इट्स ऑफिशियल’, साथ ही दोनों एक खूबसूरत शाम भी साथ में बिताई थी। दोनों ने वाइन के साथ एक यादगार डिनर किया था। देवोलीना की इन तस्वीरों के बाद फैन्स भी काफी एक्साइटेड नजर आए थे। देवोलीना के इस अनाउंसमेंट से फैन्स भी काफी खुश हो गए थे। हालांकि देवोलीना ने अगले ही दिन इस एंगेजमेंट की सच्चाई अपने फैन्स के साथ शेयर की थी। देवोलीना ने बताया कि ये एंगेजमेंट असली नहीं बल्कि एक प्रमोशनल ईवेंट था। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने शाहनवाज के बारे में भी बताया था। हालांकि देवोलीना ने शाहनवाज का नाम नहीं लिया था। देवोलीना ने बताया था कि मैं एक लड़को डेट कर रही हूं और वो इंडस्ट्री से नहीं है लेकिन मुंबई में रहता है। मैं अपनी निजी जिंदगी काफी प्राइवेट रखती हूं। जल्द ही इसके बारे में सभी को जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद बीते साल दिसंबर में देवोलीना ने अपनी शादी की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की थी। देवोलीना ने अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी रचाकर सभी को चौंका दिया था। बाद में देवोलीना को एक मुस्लिम से शादी करने पर फैन्स की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा था।