जौनपुर धारा, जौनपुर। स्थानीय थानाक्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव की युवती ने पिछले महीने थाने पर लिखित तहरीर दी थी कि मैं इण्टरमीडिएट की छात्रा हूं। बगल गांव का विशाल यादव मेरे ऊपर बुरी निगाह रखता था। विद्यालय आते-जाते समय गन्दी बात बोलता था और लगभग एक वर्ष पूर्व मुझे बहला-फुसलाकर अपने घर पर लिवा गया। विशाल के माता-पिता, भाई, बहन व भाभी मुझको अपने घर पर बैठाकर बातचीत किये और विशाल से शादी करने की बात कही। मैंने अपने माता-पिता को यह बात नहीं बतायी। उसके दूसरे दिन विशाल मुझको बहला-फुसलाकर अपनी दुकान पर ले गया और वहां मेरे साथ नाजायज शारीरिक संबंध बनाया। मैं काफी भयभीत व डर गयी थी। विशाल ने कहा कि तुम्ही से ही शादी करुंगा। यह कहकर मेरे साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। मैं आने से मना करती तो धमकी देता रहा कि तुम्हारा वीडियो चोरी से बना लिया हूं। बुलाते पर आती रहो, नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा। मैंने उसके परिवार वालों से शादी करने के लिए कही तो सभी लोग टाल-मटोल करते रहे। एक वर्ष बीतने पर मैं परेशान होकर विशाल तथा उसके परिवार वालों से शादी करने के लिए सात जनवरी को कही। जिस पर वह तथा उसके परिवार वाले मुझको गाली-गुप्ता देकर भगा दिये और शादी से इनकार कर दिये। विशाल यादव मुझको नाबालिग होने की अवस्था में ही अपराध किया और उसके घर के लोग भी इस साजिश में शामिल रहे। पुलिस पीड़िता की तहरीर के आधार पर विशाल यादव उसके पिता बड़ेलाल यादव, माता बुलाका देवी, भाई अशोक यादव, बहन नीता, सोनिका व भाभी सोना देवी निवासीगण-सजईंकला थाना-पवांरा, जौनपुर के खिलाफ दुष्कर्म, गाली-गलौज सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी थी। वहीं बुधवार की सुबह मुखबिर खास की सूचना पर थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया ने हेड कान्सटेबल सर्वेश सिंह, हेड कान्सटेबल आशीष यादव व कान्सटेबल अनिल यादव के साथ सजईंकला तिराहा से अभियुक्त विशाल यादव पुत्र बड़ेलाल यादव निवासी-सजईंकला थाना-पवांरा,जौनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
― Advertisement ―
E-Paper 08-05-2026
आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...
शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार



