― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशहीदों को इतना बड़ा सम्मान कभी नही मिला : रमेशचंद्र मिश्र

शहीदों को इतना बड़ा सम्मान कभी नही मिला : रमेशचंद्र मिश्र

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के शासनकाल में शहीदों को जो सम्मान मिला वह आज तक के इतिहास में कभी नही मिला। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक गांव से जा रही मिट्टी भरी कलश से दिल्ली में बनने वाले अमृत वाटिका देश का मानसम्मान ही नही बढ़ाएगी वरन हम सब लोग भी गौरवांवित होंगे। विधायक गुरुवार को बक्शा ब्लॉक परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के अंतर्गत मेरा माटी मेरा देश कलश यात्रा के दौरान अपने संबोधन में कही। विधायक सर्वप्रथम परिसर में स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा एवं शहीद स्तम्भ पर माल्यापर्ण किया ततपश्चात पीपल के वृक्ष का पौधरोपण किया। एसडीएम सुश्री शिवानी सिंह, बीडीओ रतन सिंह ने विधायक को सम्मानित किया। विधायक रमेश ने कलश यात्रा कार्यक्रम में 99गांवों से आई कलश से मिट्टी निकाल कलश में डाला। उन्होंने नन्हें बच्चों का अन्न प्रासन्न तथा गर्भवती महिलाओं को फल भेंट किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव व संचालन केशरी प्रसाद ने किया। मंचासीन प्रमुख लोगों में मण्डल अध्यक्ष भूपेश सिंह, प्रबुद्ध दूबे, डॉ.जीके सिंह, एडीओ पंचायत रजनीश पाण्डेय, महेश कुमार तिवारी, नागेंद्र सिंह, एपीओ अंकित सिंह, बबलू चौहान, लवकुश सिंह, कमलेश खरबार, विनोद गौतम सहित सैकड़ों की संख्या में आंगनवाड़ी, समूह की महिलाएं व ग्राम प्रधान मौजूद रहें। विधायक रमेशचन्द्र मिश्र ने मंच पर धनियांमऊ शहीद स्थल पर शहीद परिवारों में वृद्धा ठाकुरदीन, रामलवट चौहान, राजेन्द्र चौहान, अतुल शर्मा, रिंको सिंह आदि को स्मृतिचिन्ह व शाल व माल्यापर्ण कर स्वागत किया। उन्होंने कलश यात्रा में पहुँचे कम प्रधानों को देख मौके पर मौजूद प्रधानों को बदलापुर महोत्सव में सम्मानित करने की घोषणा भी की।

Share Now...