जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के ग्राम सरकी बाजार में स्थित दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। दुकान मालिकों ने घटना की सूचना लिखित रूप से पुलिस को दे दी है। क्षेत्र के ग्राम सरकी निवासी मनोज चौहान तथा भौरा निवासी विनोद सिंह ने बताया कि हम दोनों की क्षेत्र के सरकी बाजार में खाद्य एवं बीज भंडार तथा डीजे की दुकान है। रोज की भाँति हम लोग दुकान बंद करके रात को अपने घर चले गए थे जब सुबह दुकान खोलने आए तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है और बीज भंडार की दुकान से इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 4000 रुपये नकद, 2 बोरी गेहूं तथा डीजे की दुकान से मशीन, दो 2 मिक्सर, एक स्टेबलाइजर, 3000 नकद चोरों ने पार कर दिया। दोनों भुक्तभेगी दुकानदारों ने चोरी की घटना की लिखित जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
शटर का ताला तोड़ दो दुकानों में हजारों की चोरी

Previous article

