Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरव्यापार मण्डल ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

व्यापार मण्डल ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

  • कवि एवं शायरों ने हिन्दू मुस्लिम एकता पर दिया बल

जौनपुर धारा, जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा सद्भावना पुल के समीप होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। दीप प्रज्ज्वलन सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष हुकुम सिंह ने संयुक्त रूप से कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में हिन्दू मुस्लिम एकता को बनाए रखने के संदेश देने के लिए प्रख्यात शायर अंसार जौनपुरी ने यहां पर मत बाटों त्रिशूल यहां पर मत बाटों तलवार, राम की नगरी में रावण की नहीं चलेगी चाल, वहीं शायर रामिश जौनपुरी ने गालिबों मीर हम नही देगें, अपनी जागीर हम नही देगें, सारा हिन्दोस्तां हमारा है तूमको कश्मीर हम नहीं देगें गीत गाकर श्रोताओं में देश के प्रति जज्बात भरने का काम किया। वहीं गिरीश श्रीवास्तव, स्मृति श्रीवास्तव, मोनिश जौनपुरी, मुस्तइन जौनपुरी सहित तमाम शायर व कवियों ने अपनी अपनी प्रस्तुति को पेशकर देश की गंगा जमुनी तहजीब को बनाये रखने पर बल दिया। वही तमाम लोक गायकों ने फगुआ एवं कबीरा पढ़कर आये हुए अतिथियों में जोश भरने का काम किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि होली मिलन समारोह व्यापार मण्डल एक सामाजिक आंदोलन के रूप में लेता है जिसे व्यापार मण्डल चरितार्थ कर रहा है। वहीं नगर अध्यक्ष अनवारूल हक गुड्डु व नगर महामंत्री अमर नाथ मोदनवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि इस आपसी भाईचारा को बनाये रखने के लिए व्यापार मण्डल इस तरह के सभी प्रयास करता रहेगा। जिला युवा अध्यक्ष संजीव साहू व जिला उपाध्यक्ष अमर बहादुर सेठ ने संयुक्त रूप से आये हुए सभी सामाजिक संगठनों एवं राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों व अतिथियों का साफा, मोमेन्टो व माल्यार्पण कर स्वागत किया। उक्त अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राज बहादुर यादव, समाजसेवी जे0पी0 सिंह, राहुल त्रिपाठी, राजेन्द्र सिंह, महमूदुल हसन, जगमेन्द्र निषाद, संजय कनौजिया, पवन जायसवाल, इरफान मंसूरी, विवेक सेठ मोनू, सुबाष अग्रहरि, निखिलेश सिंह सहित तमाम समाजसेवी मौजूद रहे।