जौनपुर धारा, जौनपुर। उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष दिनेश टण्डन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल 23दिसम्बर की शाम को फतेहगंज बाजार, थाना बक्सा में 3 बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी उमेश सेठ पुत्र छोटेलाल सेठ निवासी फतेहगंज बाजार को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया और जेवर से भरा हुआ बैग लूट ले गए, सर्राफा व्यवसायी के परिवार को मिलकर सांत्वना देते हुए जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी का विश्वास दिलाया। जिलाध्यक्ष ने इस दर्दनाक घटना की निंदा करते हुए व्यापार मण्डल के तरफ से रोष व्यक्त किया और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश करने का प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मांग की प्रतिनिधि मण्डल में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं जौनपुर नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि इस परिवार में 7 वर्ष पहले भी हत्या का प्रयास और वर्ष 2020 में एक भाई की लूट और हत्या की जा चुकी है और यह तीसरी घटना है। प्रशासन को इस बात पर ध्यान देना चाहिए इतनी दर्दनाक घटना मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर बार-बार हो रही है। जिससे व्यापारी समाज में भय और आतंक का माहौल बनता जा रहा है। इस हत्या और लूट का पर्दाफाश अभिलंब किया जाए, जिला युवा अध्यक्ष संतोष अग्रहरि एवं जिला महामंत्री रामकुमार साहू ने संयुक्तरूप से कहा कि घटना के तीन दिन बीत चुके हैं। जिसमें अपराधियों की आज तक गिरफ्तारी नहीं हो पायी है और ना ही सोने चांदी से भरा आभूषण का बैग बरामद हुआ है, इस घटना से व्यापारी डरा और सहमा हुआ है। प्रतिनिधि मण्डल में मदनलाल केसरवानी, मुन्ना लाल अग्रहरि, मनोज कुमार साहू, अनिल कुमार वर्मा सहित आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
व्यापार मण्डल ने लूट और हत्या की घटना पर व्यक्त किया रोष

Previous article

