― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरव्यापारी दिवस घोषित करने के लिए प्रदेश सरकार से की गयी मांग

व्यापारी दिवस घोषित करने के लिए प्रदेश सरकार से की गयी मांग

  • प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। व्यापारी समाज के पदाधिकारियों ने शिक्षक दिवस, श्रमिक दिवस के तर्ज पर दानवीर भामाशाह की जयंती को व्यापारी दिवस के रूप में घोषित करने के सन्दर्भ में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए व्यापारी दिवस घोषित करने की मांग की है। व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने कहा कि सर्वविदित है कि भामाशाह अपने त्याग एवं दानवीरता के कारण इतिहास में अमर हो गये है। भामाशाह ने माहाराणा प्रताप को राष्ट्र की रक्षा के लिए अपनी सारी जमा पूंजी दान कर दी थी। उनकी दानवीरता के किस्से आज भी व्यापारी समाज को प्रेरणा देते है। जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि व्यापारी समाज सदैव से सेठ, साहूजी और भामाशाह के रूप में जाना जाता रहा है तथा उसी रूप में वह अपनी भूमिका का निर्वाहन करते हुए सदैव स्वदेश व संस्कृति की रक्षा व जरूरत मंदो की सेवा के लिए तत्पर रहा है। हाल ही में कोविड काल के समय व्यापारियो ने अपने सेवा भाव को साकार करके दिखाया है। उक्त अवसर पर व्यापारी समाज के दिनेश टण्डन जिलाध्यक्ष, रामकुमार साहू जिला महामंत्री, सोमेश्वर केसरवानी प्रदेश उपाध्यक्ष, सन्तोष अग्रहरि जिला युवा अध्यक्ष, राधेरमण जायसवाल नगर अध्यक्ष, मुन्ना लाल अग्रहरि नगर महामंत्री दक्षिणी आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।

Share Now...