जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने शुक्रवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल के आह्वान पर जौनपुर बंद के समर्थन में सभी व्यापारियों से दुकान बंद करने के लिए अनुरोध किया जिससे व्यापारी वर्ग में काफी उत्साह देखा गया और पूरी तरह दुकानों को बंद रखा गया। लाल बहादुर यादव ने कहाकि भाजपा सरकार जबसे बनी है उसी दिन से व्यापारी वर्ग परेशान है। जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को लूटा जा रहा है और प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं भाजपा के लिए देश में सिर्फ दो व्यापारी अडानी और अंबानी है जिनको बढ़ाने के लिए वे छोटे व्यापारियों की दुकानों पर छापा मारकर पैसे की वसूली कर रहे हैंै। पूर्व में रही समाजवादी पार्टी की सरकार को व्यापारी याद कर रहे हैं। जब भी सपा सरकार बनी व्यापारी के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया गया जिसका लाभ आज भी व्यापारी ले रहे हैं। अब भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। आने वाले चुनाव में भाजपा सरकार को बताने के लिए व्यापारी तैयार बैठा है। व्यापारी के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के लोग सड़क से लेकर सदन तक हमेशा साथ खडेÞ रहेंगे। इस मौके पर श्रवण जायसवाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी सहित भारी संख्या में व्यापारी वर्ग के लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
व्यापारियों को जीएसटी के नाम पर लूटा जा रहा : लाल बहादुर


