― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरव्यवसाई के खाते से 28600 रूपये जालसाजों ने उड़ाए

व्यवसाई के खाते से 28600 रूपये जालसाजों ने उड़ाए

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। कस्बे के व्यवसाई विश्वभर के मोबाइल पर सोमवार को दोपहर बाद एक नंबर से फोन आया। फोन उठाने पर सामने से सुकन्या समृद्धि के इक्यावन सौ रुपए खाते में भेजने की बात बताई गई तथा उसकी बहन का खाता नंबर जालसाज ने मांगा। खाता नंबर देने के बाद जलसाजों ने बताया कि आपकी बहन के खाते में केवल 400 रुपए हैं। कम से कम पैसे पाने के लिए खाते में 5100 रुपए होना आवश्यक है। आप अपना क्यूआर कोड दे दीजिए हम पैसे उसी में भेज देंगे। क्यूआर कोड भेजने के बाद विशंभर के मोबाइल पर एक ओटीपी आई। ओटीपी बताते ही उसके खाते से 5100 रुपए कट गए। इसके बाद जलसाजों ने बताया गलती से रिवर्स ट्रांजैक्शन हो गया है। एक दूसरी ओटीपी जा रही है आप उसको बताइए पैसे वापस कर दिए जाएंगे। दूसरी ओटीपी बताने फिर रुपए कट गए। इसी तरह से जालसाज उन्हें चार बार ओटीपी भेज कर उसके खाते से 28600 उड़ा दिए। विशंभर को ठगे जाने का एहसास होते ही उसने अपना पूरा पैसा अपने भाई के खाते में ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित ने ऑनलाइन साइबर क्राइम नेट शिकायत दर्ज करवाई तथा बैंक जाकर अपने खाते को ब्लॉक करवा दिया।

Share Now...