ओएमजी-2 के हिट होने के बाद फैंस की निगाहें अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज पर टिकी हैं। जहां फिल्म के ऑस्कर में जाने की बात कही जा रही है तो वहीं कमाई के मामले में फिल्म बजट की कमाई के आसपास भी नजर नहीं आ रही है। लेकिन आठवें दिन का कलेक्शन देखकर ऐसा लग रहा है कि अब दूसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा, जो कि फैंस के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिल्क के अनुसार मिशन रानीगंज ने आठवें दिन यानी शुक्रवार को 5करोड़ की कमाई अपने नाम की है।जबकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भारत में 23.25करोड़ पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड कमाई देखें तो मिशन रानीगंज का कलेक्शन 25.1 दुनियाभर में हो गया है। जबकि इंडिया ग्रॉस 21.6 करोड़ है। लेकिन फिल्म का बजट केवल 100 करोड़ बताया गया है तो यह हासिल करना नामुमकिन सा लग रहा है। मिशन रानीगंज की सात दिनों की कमाई देखें तो पहले दिन 2.8 करोड़, दूसरे दिन 4.8 करोड़, तीसरे दिन 5 करोड़, चौथे दिन 1.50 करोड़, पांचवे दिन 1.5 करोड़ और छठे दिन 1.35 करोड़ का कलेक्शन करके पहले हफ्ते फिल्म ने 18.25 करोड़ की कमाई अपने नाम की है। बता दें, साल 2023 में अक्षय कुमार की सेल्फी फ्लॉप साबित हुई थी, जिसके बाद 11 अगस्त को ओएमजी-2 बजट से ज्यादा कलेक्शन हासिल करके हिट साबित हुई। वहीं अब फैंस की नजरें मिशन रानीगंज पर टिकी हैं।



