Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरविश्व स्वास्थ्य दिवस पर कैंप में हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य चेकअप

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कैंप में हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य चेकअप

जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कैंप लगाकर नि:शुल्क डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और दांत का चेकअप मानिक चौक स्थिति डॉ. प्रशांत द्विवेदी के डेंटल हॉस्पिटल पर आयोजित किया। संस्था अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने कहा कि आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का चेकअप अवश्य कराना चाहिए। डॉ. प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि प्रत्येक नागरिकों को वर्ष में एक बार अपने शरीर की जांच अवश्य करानी चाहिए जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर यह दोनों बहुत महत्वपूर्ण होते हैं विशेषकर 35 वर्ष की उम्र के बाद स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कैंप में संस्था सदस्यों के साथ लगभग 70 लोगों का नि:शुल्क जांच की गयी। कैंप में संस्था की सचिव मीरा अग्रहरि, मंजू जायसवाल, शारदा गुप्ता, मीनू बरनवाल, आकांक्षा द्विवेदी, ममता केसरवानी, किरण जायसवाल आदि उपस्थित रहीं। सभी का आभार डॉ. आकांक्षा द्विवेदी ने व्यक्त किया।