― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 06-05-2026

आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...

E-Paper 05-05-2026

Homeअपना जौनपुरविश्व पर्यावरण दिवस पर मेगा स्वच्छता अभियान का आयोजन आज

विश्व पर्यावरण दिवस पर मेगा स्वच्छता अभियान का आयोजन आज

जौनपुर धारा, जौनपुर। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के पावन आशीर्वाद से विश्व को वैश्विक प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग के संकट से बचाने हेतु संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त राष्ट्र की थीम बीट प्लास्टिक पोल्युशन के विषय अनुरूप 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेगा स्वच्छता अभियान का आयोजन कर रहा है। यह जानकारी महात्मा मानिकचंद तिवारी (जोनल इंचार्ज) ने देते हुए आगे बताया कि पर्यावरण संकट के मध्य जहां प्रदूषण से निपटने हेतु समूची दुनिया एक साथ, एक मंच पर आकर खड़ी हो गयी है, ऐसे समय में संत निरंकारी मिशन के हजारों स्वयंसेवक अपनी खाकी वर्दी और संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की नीली टी-शर्ट एवं टोपी में सेवारत रहेंगे। साथ ही भक्तों और संबंधित शहरों के निवासियों के संग मिलकर वृक्षारोपण और स्वच्छता का मेगा अभियान चलाएंगे जिससे प्रकृति को स्वच्छ, निर्मल और सुंदर बनाया जा सके। निरंकारी मिशन द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष के 15 पर्वतीय एवं पर्यटक स्थलों, जिनमें मुख्यत: उत्तराखंड से मसूरी, ऋषिकेश, लैंसडाउन, नैनीताल, हिमाचल प्रदेश का शिमला शहर, मनाली, धर्मशाला, गुजरात के सपुतारा, महाराष्ट्र के महाबलेश्वर, पंचगनी, खंडाला, लोनावाला, पन्हाला, सिक्किम के जोरेथांग शहर और कर्नाटक की नंदी हिल्स जैसे पर्वतीय स्थलों पर प्रात: 8.30 बजे से इस अभियान का आरम्भ हो जायेगा। कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना से होगी जिसमें सभी स्वयंसेवक सम्मिलित होंगे और इसका समापन लगभग दोपहर 1 बजे तक हो जायेगा। निश्चित रूप में समय-समय पर आयोजित किये गये ऐसे अभियान प्रकृति के संतुलन को बनाये रखने हेतु एक सार्थक कदम है जिसमें संत निरंकारी मिशन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Share Now...