Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरविवाहित ने छेड़छाड़ व मारपीट का लगाया आरोप

विवाहित ने छेड़छाड़ व मारपीट का लगाया आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र अन्तर्गत अर्गूपुर कला गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक को घर में घुसकर छेड़छाड़ के साथ मारपीट व घर में रखा सामान को छतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अर्गूपुर कला गांव निवासी विवाहिता ने क्षेत्राधिकारी को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 16सितंबर की रात अपने बच्चों के साथ घर मे दरवाजा बंद कर सोई हुई थी। उक्त गांव निवासी अमित तिवारी पीड़िता के घर में पीछे के रास्ते से बारजे के सहारे घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर मारपीट कर घर में रखी बाइक व टेबल फैन को तोड दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपित पीछे के रास्ते से भाग गया। जिसकी सूचना पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी को दिया। सीओ के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।