जौनपुर धारा, जौनपुर। पूरा संभलशाह गांव में शुक्रवार की शाम विवाहिता का शव कमरे में संदिग्ध स्थिति में दुपट्टे से फंदे के सहारे लटका पाया गया था। पुलिस ने शनिवार की रात मायके पक्ष की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें आरोपित के तौर पर पति, ससुर व ननद को नामजद किया गया है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गांव निवासी कुलदीप रजक ने दो वर्ष पूर्व सुल्तानपुर की 22 वर्षीय अंतिमा से प्रेम विवाह किया था। कुलदीप रोजी-रोटी के सिलसिले में सूरत (गुजरात) रहता है। अंतिमा घर पर ससुर अच्छेलाल, ननद पूजा व उसके दो वर्षीय बच्चे के साथ रहती थी। सास का पहले देहांत हो चुका था। शुक्रवार को दोपहर अंतिमा ननद के बच्चे को लेकर अपने कमरे में चली गई। देर शाम कमरे से बच्चे के लगातार रोने पर स्वजन ने अंतिमा को आवाज लगाई। दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। ससुर किसी तरह कुंडी तोड़कर कमरे में गए तो दुपट्टे से फंदे के सहारे अंतिमा का शव लटका मिला। खबर दिए जाने पर पुलिस के साथ ही मायके से मृत अंतिमा के पिता देवी प्रसाद, भाई विजय आदि आ गए। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि भाई विजय की तहरीर पर शनिवार की रात दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपित के तौर पर ससुर, पति व ननद को नामजद किया गया है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Previous article
Next article

