Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविवाहिता की फांसी पर लटकती मिली लाश

विवाहिता की फांसी पर लटकती मिली लाश

जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के वाजिदपुर उत्तरी मोहल्ले में विवाहिता की फांसी पर लटकती लाश को पुलिस ने बरामद किया है। उक्त मोहल्ला निवासी कालिका नंदन विश्वकर्मा की 27वर्षीय पत्नी दीक्षा उर्फ ज्योति विश्वकर्मा कि उन्हें के घर में फांसी पर लटकती हुई लाश मंगलवार दिन के लगभग 11 बजे देखी गई। महिला की लाश जब फांसी पर लटकी हुई थी उसी समय उसके तीन बच्चे स्कूल गए हुए थें। घटना की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा व चौकी प्रभारी राज कॉलेज राम प्रकाश यादव और चौकी प्रभारी भंडारी तारकेश्वर प्रसाद राय सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मायके वालों को इसकी सूचना भेजी गई है। सूचना मिलने पर कानपुर से मृतक विवाहिता महिला के पिता आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है और छानबीन कर रही है।