Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविधायक रमेश सिंह ने दिव्यांग बच्चों वितरित किया उपकरण

विधायक रमेश सिंह ने दिव्यांग बच्चों वितरित किया उपकरण

जौनपुर धारा, जौनपुर। सर्वशिक्षा अभियान में समेकित शिक्षा के अन्तर्गत नगरक्षेत्र में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल के निर्देशन में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शशिधर उपाध्याय के नेतृत्व में एलिमको कानपुर द्वारा उपकरण वितरण कैंप का अयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में विधायक रमेश सिंह व राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव के प्रतिनिधि अजय सिंह ‘प्रधान’ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने सरस्वती प्रतिमा पर दीपप्रज्वलन माल्यार्पण कर कार्यक्रम का सुभारंभ किया जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शशिधर उपाध्याय ने बताया कि यह उपकरण उन दिव्यांग बच्चों को दिया जा रहा है जो परिषदीय विद्यालयों में नामांकित है। जिससे वे उपकरण के सहारे विद्यालय में आकर शिक्षा ग्रहण कर सके जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार है। अब ये दिव्यांग बच्चे इन उपकरण के सहारे विद्यालय में आकर शिक्षा ग्रहण करेंगे। समाज की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं। एलिमको कानपुर से आए ज्ञानेंद्र सिंह आडियो लाजिस्ट, आदर्श द्विवेदी, डाटा ऑपरेटर, विकास कुमार कैलीपर ने 301 उपकरण में 167दिव्यांग बच्चों को उपकरण दिया जिसमें 18 ट्राइसाइकिल, 46 ह्वीलचेयर 36 बैसाखी, 27 सीपी चेयर 43 रोलेटर, 4ब्रेलकिट 7 कैलीपर 52 कान की मसीन वितरण किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि को मेमोंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, विन्ध्यवासिनी उपाध्याय, डॉ.पी.डी.तिवारी, प्रमोद कुमार सैनी, सुशील दीक्षित, विवेक सिंह, ज्योति सिंह, अरूण सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहें।