Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरविद्युत विभाग की छापेमारी में ग्यारह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विद्युत विभाग की छापेमारी में ग्यारह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा,जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली चोरी व बकायेदारों पर शिकंजा कसते हुए अचानक छापेमारी की, जिसमे बकायेदारों के काटे गए कनेक्शन बिना बिल जमा किये ही बिजली का उपभेग करते हुए पाए जाने पर ग्यारह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मंगलवार के दिन विद्युत उपखण्ड अधिकारी मछलीशहर आदित्य मार्कण्डेय व अवर अभियंता जंघई अमित कुमार की टीम अचानक करियांव, भिदुना, चितांव गांव में पहुंच कार्रवाई किया। अधिकारियों ने करीब 78 से अधिक बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई करते हुए बिजली के कनेक्शन काट दिए। इस दौरान टीम ने कई घंटे गांव में रहते हुए लोगों के बिजली कनेक्शन आदि की भी जांच की। इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी आदित्य मारकंडे ने बताया कि बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर अभियान चलाया जा रहा है। विद्युत पोल से किये गए विच्छेदन को यदि उपभेक्ताओं द्वारा बिना बिल जमा किए यदि कनेक्शन को जोड़कर चलते पाया गया तो उन पर तत्काल मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं विद्युत विभाग के कड़े रुक के चलते बड़े बकायेदारों में हड़कंप मच रहा।