Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरविद्यालय मर्ज की सूचना पर अभिवावकों ने जताया विरोध

विद्यालय मर्ज की सूचना पर अभिवावकों ने जताया विरोध

महराजगंज। कम नामांकन वाले परिषदीय विद्यालय को बंद कर उस विद्यालय के बच्चों को नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में मर्ज करने की नीति के विरोध में अभिभावकों ने सोमवार को बीआरसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने बीईओ रमेश चंद्र पटेल से विद्यालय को पेयरिंग किए जाने का विरोध करते हुए एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से स्कूल बंद न करने की मांग की। अभिभावकों ने कहा कि ताजनपुर विद्यालय में ग्रामीण क्षेत्र के नौनिहाल छोटे बच्चे आते हैं। स्कूल को बन्द कर गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर कोइरीपुर गांव में मर्ज किया जाना उन्हें मंजूर नहीं है। अभिभावक छोटे बच्चो के लिए ठीक नहीं है। संतोष कुमार, ममता, सुषमा, जमीला ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय राईपुर से राजेपुर लगभग एक किलोमीटर दूर है। रास्ता सही नहीं है बरसात के मौसम में आने जाने में बच्चों को दि$क्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसी क्रम में विद्यालय बेसार, सोनपुर, कैलवल, पूरा बलई सहित सात विद्यालय को मर्ज किए जाने से शाहरुख, राजेश, जमीला, प्रीती शीला सहित आदि अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। इस बाबत बीईओ रमेश चंद्र पटेल ने कहा कि 50से कम संख्या वाले विद्यालय को शाशन के आदेशानुसार मर्ज किया गया है।