― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्यालय पर हाईस्कूल मार्कशीट नहीं देने का आरोप

विद्यालय पर हाईस्कूल मार्कशीट नहीं देने का आरोप

  • पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर मार्कशीट दिलवाने की लगाई गुहार

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित सीबीएससी बोर्ड द्वारा संचालित एक नामी विद्यालय में छात्र द्वारा उसी के विद्यालय में अगली कक्षा में एडमिशन न लेने पर उसकी हाईस्कूल की मार्कशीट को बंधक रख लिया है तथा मार्कशीट मांगने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्र के पिता के साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है। थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव निवासी छात्र के पिता लालमणि द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के अनुसार आरोप है कि उसका बेटा क्षेत्र के एक विद्यालय में हाईस्कूल तक की शिक्षा ग्रहण किया है। 2022 में उसने हाईस्कूल की परीक्षा भी पास की है। विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था से संतुष्ट न होने के कारण उसने इग्यारहवीं में अन्य स्कूल में अपना दाखिला करवा लिया। जिस पर खुन्नस खाए विद्यालय ने उस छात्र को मार्कशीट देने से ही मना कर दिया। हालांकि उक्त छात्र इस समय अन्य विद्यालय में 11वीं कक्षा में अध्ययनरत है परंतु हाईस्कूल की मार्कशीट न मिलने से उसको अपने भविष्य की चिंता भी सता रही है। छात्र के पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर अपने बेटे की मार्कशीट दिलवाने की गुहार लगाई है।

Share Now...