- फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू
जौनपुर धारा,जौनपुर। सराख्वाजा थाना क्षेत्र के सन्दहाँ गांव में शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे विद्यायल से सटे खेत में पराली में अचानक आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। खेत चारों ओर से रिहायशी घरों से घिरा हुआ है, जिससे आग के फैलने का खतरा कई गुना बढ़ गया। आग की लपटें बगल के विद्यालय तक पहुंच गईं, जिससे वहां उपस्थित छात्रों और स्टाफ में दहशत फैल गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अध्यापकों और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेजी से फैल रही थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दिए। सूचना मिलते ही दोनों टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। समय पर कार्रवाई होने से एक बड़ी जन-धन की हानि टल गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खेतों में पराली जलाने वालों पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। अगर कोई व्यक्ति पराली जलता हुआ पकड़ा जाए तो उसके खिलाफ शक्त से सख्त कार्यवाही की जाए।


