― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरविद्यारम्भ महोत्सव का हुआ आयोजन

विद्यारम्भ महोत्सव का हुआ आयोजन

  • छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम की अतिथियों ने की सराहना

जौनपुर धारा,खेतासराय। नगर स्थित वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज व आदर्श भारतीय महाविद्यालय में शनिवार को विद्यारम्भ महोसत्व का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसकी अतिथियों ने जमकर सराहना किया। उक्त विद्यालय में आयोजित विद्यारंभ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विद्यालय के संरक्षक अनिल कुमार उपाध्याय ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन व मंत्रोच्चारण के पश्चात कार्यकम का शुभारंभ किया गया। छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिससे अतिथियों का मनमोह लिया। संरक्षक श्री उपाध्याय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम बच्चियों के उचित शिक्षा व बौद्धिक विकास के हर सम्भव पहल करने का संकल्प लेने के साथ ही साथ बेटियों की उचित शिक्षा पर प्रोत्साहन करना चाहिए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप के उपस्थित हुए पूर्वचेयरमैन वसीम अहमद ने विद्यालय व्यबस्था की सराहना करते हुए बेटियों को आशीर्वाद प्रदान किया। कॉलेज की प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने विद्यालय की स्थापना से लेकर आज तक विद्यालय के प्रगति के बारे में विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य विनय मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अंत में गृह वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य सफिया खान, सुरेंद्र मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार राव, रत्न श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...