जौनपुर धारा, खुटहन। विदेश भेजने के नाम पर स्थानीय थाना क्षेत्र के कई गांवों के ब्यक्तियों से लाखों रूपए ऐंठ कर फरार हो जाने वाले आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के बखरा नोनारी गांव निवासी रिजवान अहमद के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पटैला गांव निवासी पीड़ित जुबेर अहमद की तहरीर पर की गई। पीड़ित का आरोप है कि रिजवान के द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व विदेश भेजने के नाम पर पच्चीस हजार लिया गया था। इसके अलावा इसी थाना क्षेत्र के और चार गांव निवासी सात ब्यक्तियों से उतनी ही धनराशि लेकर उन्हें अब-तब करके टालता रहा। पैसे वापसी का दबाव बनाने पर उसने फर्जी बीजा लाकर थमा दिया। आरोप है कि हाल ही में जब उसके घर जाकर पैसे वापस करने को कहा गया तो उसने सीधा मना कर दिया। धमकी भी दिया कि यदि ज्यादा हाथ पांव मारोगे तो जान से हाथ धोना पड़ जायेगा। थक हार कर पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर दिया है जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी के आरोपित पर केस

Previous article
Next article

