Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविदुषी के गायन से सजी सांस्कृतिक संध्या

विदुषी के गायन से सजी सांस्कृतिक संध्या

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले की युवा गायिका विदुषी वर्मा का गायन दीनदयाल हस्तकला संकुल, बड़ा लालपुर वाराणसी में कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार एवं सुबह-ए-बनारस आनंद कानन के संयुक्त तत्वाधान में ‘सांस्कृतिक संध्या’ का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में  काशी की प्रतिभाशाली कलाकार विदुषी वर्मा ने गायन की सुमधुर प्रस्तुति की। विदुषी द्वारा प्रस्तुति का आरंभ राग भीमपलासी में विलंबित एकताल में निबद्ध बंदिश करम करो साईं से किया गया। तत्पश्चात कष्ट हरण तेरो नाम राम हो, गाकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन लोकप्रिय दादरा डगर बीच कैसे चलूं से किया। विदुषी का साथ सहयोगी कलाकार नित्या सेठ ने बखूबी निभाया। विदुषी के साथ तबला पर अमित यादव एवं संवादिनी पर धनंजय कुशवाहा ने सुमधुर संगति प्रदान की। कलाकारों को प्रमाण पत्र संग्रहालय अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने प्रदान किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीनदयाल हस्तकला संकुल वाराणसी के संग्रहालय अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव एवं कलाकार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की संकल्पना और संयोजन डॉ. रत्नेश वर्मा व संचालन अंजना झा ने किया।