जौनपुर धारा, मछलीशहर। ग्रामसभा कुरनी में बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक समाधगंज शाखा के द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक जीतलाल गुप्ता ने आए हुए पुरुषों और महिलाओं को भारत सरकार द्वारा जारी किए गए जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी दिया। और ऋण अधिकारी सागर ज्योति ने लोगों से इसका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के मण्डल महामंत्री राजन सिंह ने किया। मंडल महामंत्री राजन सिंह ने सभी लोगों से अपील किया की आप सभी लोग सरकार के प्रत्येक योजनाओं का लाभ लें और सरकार द्वारा जारी सभी योजनाओं में सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर बैंक कर्मचारी इंद्रपाल मौर्या, विशाल कुमार, पंकज जायसवाल के साथ ग्राम सभा कुरनी की उर्मिला देवी, गुड़िया देवी, ज्योति सिंह, विद्या देवी, सुमित्रा, शिवदेवी आदि उपस्थित रहीं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत लगायी गयी चौपाल

Previous article
Next article

