― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविकसित भारत संकल्प यात्रा में खंड विकास अधिकारी ने लिया भाग

विकसित भारत संकल्प यात्रा में खंड विकास अधिकारी ने लिया भाग

जौनपुर धारा, बरसठी। विकास खण्ड के चकदोस्त दियाँवा में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को ग्राम पंचायत सचिवालय पर किया गया। ग्रामसभा की जनता को एकत्रित कर विकसत भारत संकल्प यात्रा की जानकारी खण्ड विकास अधिकारी राकेश मिश्रा ने देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है।

उक्त अवसर पर प्रधानमंत्री विकसित भारत वैन के जरिये डिजिटल वीडियो कॉन्प्रâेंसिंग कर बताई जा रही है। खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यो का लाभ पूर्णरूप से मजदूरों तक पहुंचे और गांव के किसानों का लाभ हो। उहीं उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ सीधे लाभार्थी के खाते में जा रहा है। वही राष्ट्रीय आजीविका मिशन जो कि महिलाओ के लिये बेहतरीन योजना चलाई जा रही है। जिसमें घर बैठी महिलाओ को आसानी से समूह के माध्यम से रोजगार मिल रहा है। वही एक लाभार्थी को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाभी, एक को मुख्यमंत्री आवास योजना की चाभी व किसान सम्मान निधि का सर्टिफिकेट एक किसान को खण्ड विकाश अधिकारी ने सौपा। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी अमित सिंह, ग्राम प्रधान इंसान अली व पंचायत सहायक सहित अन्य मौजूद रहे।

  • सांसद बीपी सरोज ने दिया गांव को अंत्येष्टि स्थल के लिए बजट

ग्राम प्रधान इन्सान अली ने बताया मेरे गांव के लिए सांसद बीपी सरोज के द्वारा प्रधान संदीप सिंह के सहयोग से विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लाइट व अंत्येष्टि स्थल के लिए बजट पास किया जो कि चौहान बस्ती को इसका बड़ा फायदा हुआ है। अन्य आस पास के लोगो को भी मिलेगा लाभ भाजपा सरकार का नारा सबका साथ सबका विकास को सांसद ने चरितार्थ कर दिखाया। अब पूरे गांव में इस कार्य से खुशी बनी हुई है।

Share Now...