Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरविकसित भारत संकल्प यात्रा में डीएम ने दिया लाभर्थियों को आयुष्मान कार्ड

विकसित भारत संकल्प यात्रा में डीएम ने दिया लाभर्थियों को आयुष्मान कार्ड

जौनपुर धारा, जफराबाद। सिरकोनी विकास खण्ड के नेहरूनगर ग्रामसभा मे मंगलवार को शासन के द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा की एलईडी वैन पहुंची। मौके पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। वैन के माध्यम से गांव के लोगो को उनके अधिकार व सरकार के द्वारा संचालित विकास कार्यो, तथा पात्र व्यक्तियों के क्या अधिकार है वह बताया गया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कई पात्रों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। उन्होंने समूह के महिलाओं से उनके कार्यो के बारे में जानकारी लिया। उपस्थित लोगों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो यहां सभी अधिकारी मौजूद है, उनसे बताएं। किसी भी पात्र व्यक्ति को लाभ से वंचित नही होना होगा। इसके बाद परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी डीसी मनरेगा, जिला पूर्ति अधिकारी सन्तोष शाही, डीसी एन.आर.एल.एम उपेंद्र यादव ने उपस्थित जनता से किसान सम्मान निधि, कोटे के राशन, आवास, पेंशन आदि के बारे में पूछा। किसी ने किसी प्रकार की शिकायत नही किया। हालांकि कुछ लोगों ने किसान सम्मान निधि नही मिंलने की शिकायत किया। खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने लोगो की समस्याओं को सम्बंधित अधिकारी से नोट करवाया। उन्होंने कहा सभी का निस्तारण हो जाएगा। इस दौरान जनता ने एलईडी वैन से संचालित विकास कार्यों व अपने अधिकारों को जाना। साढ़े तीन बजे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कई योजनाओं को बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 536डिजिटल वैन गांव गांव जाकर जन जागरण करके विकसित भारत यात्रा के माध्यम से गांव के लोगों जो पात्र होने के बाद लाभ की योजनाओं से वंचित है, उनको लाभ मिल जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मंजू देवी तथा संचालन पीडी जयकेश त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में समूह द्वारा विभिन्न स्टाल लगाए गए थे। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष रमेश चन्द्र जायसवाल, सीडीपीओ मनोज कुमार वर्मा, एडीओ पंचायत उमेश कुमार, तेजबहादुर त.स., ग्राम पंचायत अधिकारी साजिद अंसारी, आशीष त्रिपाठी, संजीव सिंह, राजेश पाठक, आदि मौजूद रहे।