Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरविकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक : नीतीश पाण्डेय

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक : नीतीश पाण्डेय

  • विश्वविद्यालय में हुआ विकसित भारत युवा कनेक्ट का हुआ आयोजन

जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार कुलपति प्रो.वंदना सिंह के संरक्षकत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना, विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों तथा माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में परिसर स्थित राष्ट्रीय सेवा योजना भवन में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में यूथ आइकन नीतीश पाण्डेय, युवा कार्यक्रम एवं मंत्रालय ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा जागरूक, आत्मनिर्भर, नवाचारी और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध होगा। विकसित भारत युवा कनेक्ट आप जैसे युवाओं को अपने विचार, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को सामने लाने का अवसर देता है। आपके विचार, आपकी सोच और आपकी ऊर्जा ही भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाएगी। यह कार्यक्रम आपको न केवल अपनी प्रतिभा पहचानने का अवसर देता है, बल्कि उसे निखार कर राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का माध्यम भी प्रदान करता है। जिला युवा अधिकारी श्री राम गोपाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना और माय भारत से संबंधित सभी कार्यक्रमों के बारे विस्तार पूर्वक बताया। अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ.राज बहादुर यादव द्वारा किया गया। डॉ.राज बहादुर यादव ने कहा कि विकसित भारत युवा कनेक्ट युवाओं को अपने विचार, नेतृत्व क्षमता और नवाचार को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक प्रभावी मंच है। आज का युवा ऊर्जा, संकल्प और सामर्थ्य से परिपूर्ण है। जब युवाओं को सही दिशा और अवसर मिलता है, तो वे समाज और देश के विकास में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यह कार्यक्रम युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है। मंच का संचालन सुमित सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी विकसित भारत युवा कनेक्ट डॉ.शशिकांत यादव, डॉ.अवधेश कुमार मौर्य, डॉ.सोमरू राम, डॉ.सुशील कुमार, डॉ.शिशिर कांत, डॉ.सीमा यादव, डॉ.यादवेंद्र यादव, राजन पाण्डेय, हर्ष यादव, गौरव जायसवाल एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।