― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवर्ष प्रतिपदा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य नववर्ष कार्यक्रम आयोजित

वर्ष प्रतिपदा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य नववर्ष कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर। जिले के सिकरारा विकास खण्ड क्षेत्र में वर्ष प्रतिपदा (भारतीय नववर्ष) के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पंचशील इंटरमीडिएट कॉलेज, फतेहगंज बाजार में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर संघ के प्रथम सरसंघचालक परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला संपर्क प्रमुख आदरणीय संतोष जी ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने डॉ. हेडगेवार के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार एक स्वयंसेवक राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही उन्होंने भारतीय नववर्ष की महत्ता, इसकी सांस्कृतिक और पारंपरिक विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में  ‘पंच परिवर्तनÓ के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता और उसके प्रभावों पर भी प्रकाश डाला। उनके उद्बोधन को उपस्थित जनसमूह ने गंभीरता से सुना और सराहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड संघचालक आदरणीय यशवंत जी, सह संघचालक आदरणीय ओमकार, खंड कार्यवाह अभय, शैलेश, उदय प्रताप, सुरेश अग्रहरी, सुशील, सुरेश, अरविंद, पंकज, आशीष, हर्ष सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इसके अलावा विचार परिवार के सिकरारा मंडल अध्यक्ष ब्रह्मदत्त गिरी, मीडिया प्रभारी अभिषेक, पूर्व जिला महामंत्री संदीप तिवारी, उमेश और विपुल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Share Now...