जौनपुर धारा, पवांरा। गुरुवार को वन विभाग के तत्वावधान में वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालेज परिसर में पौधरोपण हुआ। वन महोत्सव कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधि व अभिभावकों ने भी भाग लिया। मछलीशहर वन अधिकारी सियाराम पाण्डेय, रेंजर कुमार गौरव द्वारा होरिल राव इंटर कालेज कुंवरपुर के प्रांगण में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण को संरक्षित करने, वातावरण शुद्ध करने व प्राकृतिक असंतुलन कायम रखने के लिये अधिक से अधिक पौधरोपण पर बल दिया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य जवाहर लाल, ग्राम प्रधान प्रेम बिहारी यादव, युवा भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह, सुशील सिंह मुन्ना, प्रधानाचार्य रवींद्र नाथ शर्मा, देवेन्द्र नाथ दीक्षित ने पौधारोपण कर छात्र छात्राओं को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिये प्रेरित किया और कहा कि वृक्ष लगाने के साथ उसको सुरक्षित व संरक्षित किया जाय तथा उसको विकसित होने तक ध्यान दिया जाय। इस अवसर पर पकड़, नीम, गुलमोहर, पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये गये। कार्यक्रम में शिक्षक धर्म चंद्र गुप्ता, आशुतोष सिंह, चंद्रसेन सिंह, लालजी नागर, जय प्रकाश सिंह, विकास कुमार गुप्त सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Previous article
Next article

