― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरलोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया पौधरोपण

लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया पौधरोपण

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा जौनपुर में हरा भरा पेड़ लगाया गया। इस अवसर पर उपस्थित संस्था के अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता ने कहा कि हम जितना अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे उतनी ही हरियाली उत्पन्न होगी और जितनी हरियाली होगी उससे गर्मी का प्रभाव कम होगा। आज लोग एसी चला करके घरों में रह रहे हैं, जबकि छायादार वृक्ष  लगा ले तो निश्चित रूप से उससे हमको सुखद अनुभूत प्राप्त होगी तथा हमारा वातावरण भी शुद्ध रहेगा एवं अच्छी हवा ताजी प्राप्त होती रहेगी। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष सतीश कुमार निषाद, सचिव सत्यम प्रजापति महामंत्री राजा अग्रहरी, हर्ष वर्मा, संस्था संरक्षक अभिषेक मौर्य एवं संस्था के अन्य पदाधिकारी सदस्य उपस्थिति रहे।

Share Now...