- देशभर में जय भारत सत्याग्रह करेगी कांग्रेस, निकाय चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेंगे
जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मछलीशहर के जंघई मोड़ पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश तिवारी द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया। नुक्कड सभा की अध्यक्षता महमूद अंसारी ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहाकि कांग्रेस पार्टी देश भर मे जय भारत सत्याग्रह कर रही है जो जिलेवार किए जाएंगे। राहुल गांधी के साथ पूरा कांग्रेस का कार्यकर्ता देश के लोकतन्त्र की रक्षा के लिए लड़ रहा है। राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरना होगा। चुनाव आते जाते रहेंगे लेकिन देश इन सबसे आगे है। कांग्रेस ने कभी आरएसएस की विचारधारा से समझौता नहीं किया है न करेगी। देश भर में राहुल गांधी आरएसएस की विचारधारा से लड़ रहे है। हमें देश के संविधान को बचाना है। कांग्रेस पार्टी जन आन्दोलन करके देश की आवाज बन रही है। देश में विकास बनाम विनाश कि लड़ाई है, एक तरफ भाजपा है जो देश का विनाश कर रही है दूसरी तरफ कांग्रेस है जिसने देश का विकास किया है और आगे भी विकास की लड़ाई को मजबूती से लड़ रही है। देश में सुई बनाने से लेकर हवाई जहाज बनाने का काम कांग्रेस ने किया। देश की संवैधानिक संस्थानों का दुरपयोग हो रहा है। ईडी और सीबीआई का ऐसा दुरपयोग आजादी के बाद पहली बार हो रहा है। राजेश तिवारी ने कहा उत्तर प्रदेश मे निकाय चुनाव की घोषणा हो गई है हम बदलाव कि रणनिति के साथ मैदान में उतरेंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, प्रदेश सचिव विजेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र निषाद, रामचंद्र मिश्रा, राकेश उपाध्याय, तिलकधारी निषाद, विशाल सिंह हुकुम, जिला महासचिव प्रमोद सिंह, शैलेंद्र सिंह, राकेश सिंह डब्बू, महिला जिला अध्यक्ष रेखा सिंह, लव कुमार गुप्ता, प्रेमचंद यादव, सुरेश गौड़, जब्बार सलमानी, सेवादल के जिला अध्यक्ष आरिफ सलमानी, नगर अध्यक्ष शकील अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



