जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। ग्राम सभा चौकी पिलखुआ विकासखंड धर्मापुर में सोमवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के जीपीडीपी की कार्य योजना बनाने हेतु ग्राम सभा की खुली बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन सचिव उमेश सोनकर द्वारा किया गया। बैठक में शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास, व्यक्तिगत शौचालय, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, सुमंगला कन्या योजना एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बारे में सचिव उमेश सोनकर द्वारा ग्राम वासियों को विस्तार से जानकारी दी गई एवं साथ-साथ यह भी बताया गया कि ग्राम पंचायतों में 1 अप्रैल 2023 से 30 अप्रैल तक पूरे माह संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें गांव की साफ सफाई हेतु रोस्टर बनाकर सफाई कर्मियों द्वारा गांव में साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई के साथ-साथ सचिव श्री सोनकर द्वारा यह भी बताया गया कि सभी ग्रामवासी अपने घरों में पानी इकट्ठा न होने दें एवं अपने घरों की साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करें। गंदा पानी इकट्ठा न होने दें एवं घर में जहां भी पानी इकट्ठा होता हो जैसे कूलर, प्रिâज और गड्ढे इत्यादि में पानी रुकता हो उसको साप्ताहिक/विशेष रूप से साफ सफाई करते रहे इसके साथ-साथ अनेक प्रकार की योजनाओं के विषय में सचिव द्वारा जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित सचिव उमेश कुमार सोनकर (ग्राम पंचायत अधिकारी) ग्राम प्रधान पुष्पा देवी व ग्राम पंचायत के सभी सदस्यगण एवं प्रधान प्रतिनिधि राजू यादव व ग्राम पंचायत से संबंधित सभी कर्मचारी हेड मास्टर, रोजगार सेवक मीरा देवी, आशा बहुएं, आंगनवाड़ी समूह की कार्यकर्ती एवं सफाई कर्मी संजय कुमार उपस्थित रही।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
ग्राम सभा चौकी पिलखुवा में जीपीडीपी की खुली बैठक का आयोजन

Previous article


