जौनपुर धारा, मछलीशहर। तहसील लेखपाल संघ का बदलापुर में साथी पर हुये जानलेवा हमले के विरोध में तहसील में धरना प्रदर्शन हुआ। लेखपालों ने विरोध में सम्पूर्ण समाधान दिवस का भी बहिष्कार किया। इस अवसर पर धरने की अध्यक्षता कर रहे खण्ड मंत्री लाल चंद्र श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि बदलापुर में कार्यरत लेखपाल यशपाल पर हुये प्राणघातक हमले पर शासन प्रशासन की कार्य प्रणाली की घोर निंदा की जाती है। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इस लिये आज धरना प्रदर्शन व सम्पूर्ण दिवस बहिष्कार की नौबत आई। लेखपाल संघ ने प्रस्ताव पारित किया कि यदि 24 अक्टूबर तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर गैंगेस्टर व गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही नहीं हुई तो 25 अक्टूबर से जनपद के समस्त तहसीलों के लेखपाल संपूर्ण कार्य का बहिष्कार करेंगे। जिसका उत्तरदायित्व जिला प्रशासन का होगा। संचालन तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव ने किया। धरने पर महामंत्री राहुल पटेल, राहुल सिंह, दीपक सिंह, अमर बहादुर, जयचंद, उत्तम चंद गुप्ता, राजेश यादव, अवधेश गुप्ता, शेर बहादुर, चन्द्रप्रकाश, धनंजय सिंह, सूरज गौतम सहित सभी लेखपाल उपस्थित थे।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
लेखपालों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया बहिष्कार

Next article

