Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरलूट की योजना बनाते चार आरोपित गिरफ्तार

लूट की योजना बनाते चार आरोपित गिरफ्तार

  • एक अर्टिगा कार, दो तमंचा, दो कारतूस तथा दो चाकू बरामद

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत चिरैया मोड़ के समीप कटार नहर पुलिया पर मुखबिर की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ व तलाशी के दौरान चारों युवकों के पास से तमंचा कारतूस चाकू व एक कार बरामद हुई चारों का चालान किया गया। क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान मंगलवार की रात वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रभूनाथ यादव ने मुखबिर की सूचना पर मय हमराहियों के साथ चिरैया मोड़ के समीप कटार नहर पुलिया पर लूट की योजना बना रहे चार युवकों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवकों ने अपना नाम आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी शैलेश मौर्या पुत्र अच्छेलाल मौर्या, ऋषभ यादव पुत्र रमेश यादव निवासी भानोपुर, अर्पित मौर्या पुत्र बाबूराम निवासी मुतकल्वीर अम्बेडकरनगर जनपद के मालीपुर थाना क्षेत्र के ताहापुर गांव निवासी दीपक कुमार पुत्र अशोक कुमार ने बताया कि लूट की योजना बना रहे थे। जमा तलाशी के दौरान दो अदद तमंचा दो अदद 315 बोर जिंदा कारतूस दो अदद नाजायज चाकू व साथ में एक अर्टिगा कार बरामद कर चारो के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया। वहीं पकड़े गए सभी आरोपितों के ऊपर कई और मुकदमे दर्ज हैं।