जौनपुर धारा, जौनपुर। अपनी कर्मठता की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहने वाले क्षेत्र ही नहीं वरन पूर्वांचल में जाने माने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.आलोक सिंह ने दोबारा वर्ष 2023 के लुई पाश्चर अवार्ड पर कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल किया है। उनके इस सफलता पर लोगों ने हर्ष प्रकट किया। गौरतलब हो कि राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर पर तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.आलोक पशु चिकित्सा के अलावा अपनी लेखनी के लिए भी जाने जाते हैं। अभी हाल ही में आयोजित रैबीज निबन्ध प्रतियोगिता के लिए उन्हें वर्ष 2023 में दोबारा लुई पाश्चर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस आशय की जानकारी गुरुवार को विश्व रैबीज दिवस पर दी गई है। उक्त प्रतियोगिता पशु पालन विभाग की राष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्ध पत्रिका पशु धन प्रहरी द्वारा हर वर्ष करायी जाती है। इसके पूर्व भी वर्ष 2022 में भी आयोजित द नीड आफ द हावर नामक शीर्षक निबंध को लेकर इस अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उनके इस उपलब्धि पर विभागीय लोगों के अलावा पंकज सिंह, डॉ.प्रदीप कुमार दूबे, श्रीपाल यादव, राहुल राज समेत अन्य लोगों ने हर्ष प्रकट किया है।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
लुई पाश्चर अवार्ड पर चिकित्सक ने दोबारा जमाया कब्जा

Previous article
Next article

