Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर33 मवेशी बरामद, सात पशु तस्कर गिरफ्तार

33 मवेशी बरामद, सात पशु तस्कर गिरफ्तार

  • दो ट्रकों में बेरहमी से ठूसकर ले जा रहे थे मवेशियों को जनपद सहित मैनपुरी, वाराणसी के है गिरफ्तार आरोपित
  • बरामद मवेशियों में दो दर्जन भैस व नौ पड़वा, आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस

जौनपुर धारा, सिकरारा। ट्रको में बेरहमी से ठूसकर ले जा रहे सात पशु तस्करों को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 33 मवेशियों को बरामद किया गया। जिसमे दो दर्जन भैस व नौ पड़वा थे। बरामद सभी मवेशियों को सम्बंधित पशुपालकों को सुपर्द कर दिया गया। पकड़े गए सभी आरोपितों को पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी करने में पुलिस जुट गई है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम बुधवार रात साढ़े दस बजे क्षेत्र में संदिग्धों वांछितों की तलाश में चक्रमण पर थे तभी मुखबिर की सूचना मिली कि सिकरारा बाजार से दो ट्रकों में भारी संख्या में पशु बेरहमी से ठूसकर तस्कर ले जा रहे है। सूचना पर थानाध्यक्ष भारी फोर्स के साथ सिकरारा चौराहा पर घेरेबंदी कर दोनों ट्रकों को रोक लिया। पुलिस टीम ने ट्रकों में देखा तो उसमें भैस व पड़वा बेरहमी से ठूसकर भरे हुए थे। उनके मुख्ा से झाग निकल रहे थे। पुलिस टीम की मानें तो उनके आंखो में दया का भाव व आंसू निकल रहे थे। ट्रकों से उतरवाकर गिनती कराई गई तो दोनों ट्रकों में कुल 33 पशु थे जिसमें 24 भैंस व 9 जिंदा पड़वा थे। उक्त मवेशियों के बारे में पूछा गया तो वे जरूरी कागजात नही दिखा सके। पुलिस ने मौके से अरविन्द निवासी मोहम्मदपुर थाना सरपतहा, मनोज यादव निवासी गद्दीपुर केराकत, अमरीश यादव निवासी करमही थाना जफराबाद, रोकोंम पाल व सर्वेश निवासी मैनपुरी, हिकमत अली व कमलेश यादव निवासी वाराणसी जनपद के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय को भेज दिया।