जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद सरदार भगत सिंह की 116वीं जयंती पर गुरूवार को भगतसिंह पार्क सब्जी मंडी में शहीद-ए-आजम भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। महेश सेठ ने कहा कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब प्रांत में हुआ था। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव तीनों स्वतंत्रता सेनानियों ने मिलकर ब्रिटिश शासकों की रातों की नींद उड़ा दी। भगत सिंह को ब्रिटिश औपनिवेशिक शासकों ने 23 साल की उम्र में फांसी पर लटका दिया था। भगत सिंह अपने साहस और देशभक्ति से भारत की आने वाली कई पीढिय़ों को प्रेरित करेंगे। उक्त अवसर पर ओमप्रकाश गुप्ता, योगेश साहू, गौतम सोनी, नीरज सेठ, सियाराम, कन्हैया यादव, रमाशंकर सेठ, अंकित मोदनवाल सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
116वीं जयंती पर याद किये गये शहीद भगत सिंह

Previous article

