Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरलायंस क्लब क्षितिज की कमान संभालेंगे प्रदीप सिंह

लायंस क्लब क्षितिज की कमान संभालेंगे प्रदीप सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज की बैठक नगर के एक होटल में अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें लायन प्रदीप सिंह का नाम अध्यक्ष पद के लिए लायन अतुल सिंह ने प्रस्तावित किया। जिस पर सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से अपनी सहमति प्रदान की तत्पश्चात लायन प्रदीप सिंह ने अपनी स्वीकृति प्रदान किया एवं सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी से वर्ष भर सहयोग के लिए अपील किया। तत्पश्चात अपने सहयोगी के रूप में लायन अजीत सोनकर को सचिव एवं लायन दीपक साहू को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष लायन शशांक सिंह रानू ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम नई सोच के साथ सबको लेकर आगे बढ़ेगी। चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष विष्णु सहाय एवं दिलीप सिंह ने नई टीम को बधाई दिया। इस अवसर पर विनय बरौतिया, संजय बैंकर, सर्वेश जायसवाल, हसन अब्बास, सुनील कनौजिया, डॉ.सतीश मौर्य सहित आदि लोगों समर्थन देने का भरोसा दिया।