Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, टायर फटने से पलटी कार, एक...

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, टायर फटने से पलटी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

उन्नाव. उत्तर प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. घटना उन्नाव की है जहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर ये घटना हुई. आगरा से वापस लौट रही कार के अगला पहिया का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन पर जा रही कार से टकराकर दो बार पलट गई. इससे कार सवार आठ लोग दब गए और चीख पुकार मच गई. राहगीरों ने रेस्क्यू करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी.

रेस्क्यू करने पहुंची टीम ने कार सवार 8 लोगों को बाहर निकाला और क्रेन की मदद से एक्सप्रेस वे से मलवा हटवाया. इस हादसे में दंपति व उसकी पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य रिश्तेदारों की उपचार के दौरान मौत हो गई. हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. सीएम योगी ने हादसे पर दुःख जताते हुए DM व SP को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. दरअसल बाराबंकी जनपद के चित्रगुप्त नगर के रहने वाले दिनेश गुप्ता अपनी पत्नी अनिता सिंह, 7 साल की पुत्री गौरी व बहराइच जनपद के मुस्तफाबाद निवासी रिश्ते की सास कांति सिंह व साली प्रीति सिंह समेत 8 रिश्तेदारों के साथ अपनी अर्टिगा कार से शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे आगरा से ताजमहल देखकर वापस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के रास्ते बाराबंकी वापस लौट रहे थे. इसी दौरान औरास थाना क्षेत्र के किलोमीटर 238 के पास ये हादसा हुआ. उनकी कार का अगले पहिया का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन पर सामने से आ रही एक दूसरी कार से टकराकर दो बार पलट गई जिससे कार सवार 8 लोग दब गए और चीख पुकार मच गई. हादसे के बाद करीब एक घंटे तक एक्सप्रेस वे पर जाम के हालात बने रहे. हादसे में दंपति व उसकी पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई वही दो रिश्तेदारों की उपचार के दौरान मौत हो गई. दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर शिनाख्त कर मृतक के परिवार के परिजनों को सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. CM योगी ने हादसे पर दुःख जताते हुए DM व SP को घटनास्थल पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. DM अपूर्वा दुबे व SP सिद्धार्थ शंकर मीना ने घायलों को बेहतर उपचार इंतजाम कराया.