― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरलंभुआ ने शाहगंज को पराजित कर जीती ट्रॉफी

लंभुआ ने शाहगंज को पराजित कर जीती ट्रॉफी

  • बल्लेबाज ओमप्रकाश ने एक ओवर में जड़े 6 छक्के, युवराज सिंह के रिकॉर्ड की दिलाई याद

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन क्षेत्र की सीमा से सटे जनपद सुल्तानपुर करौंदी कला के गॉव कटघरपूरे चौहान में आयोजित सोनवा बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में लंभुआ ने एक रोमांचक मैच में शाहगंज को 10 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम लंभुआ को ट्रॉफी व जीत की रकम से पुरस्कृत किया गया। फाइनल में पहुंची लम्भुआ सुल्तानपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लंभुआ के बल्लेबाजों ने निर्धारित 10 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करे हुए 5 विकेट पर कुल 165 रन बनाये। लंभुआ के रवि ने 13 छक्के और 3 चौकों की मदद से 95 रनों की आतिशी पारी खेल दर्शकों के बीच खूब वाहवाही लूटी। जवाब में 166 रनों का पीछा करने उतरी शाहगंज की टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया। धाकड़ बल्लेबाज ओमप्रकाश ने लगातार 6 गेंदों पर 6 गगनचुंबी  छक्के लगाकर युवराज सिंह की पारी की याद दिला दी। अपनी 70 रनों की पारी से वह अपनी टीम को जिताने की भरसक कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। शाहगंज की टीम 155 रन ही बना सकी। विजेता टीम लंभुआ को बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान शिव रक्षा उपाध्याय ने टूर्नामेंट के लिए घोषित चमचमाती ट्रॉफी व 25000 रुपये तथा उपविजेता टीम को 14000 रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया। विजेता टीम लंभुआ के लिए 95 रन बनाने वाले रवि को मैन आफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट में अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शाहगंज के ओम प्रकाश को मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें नकद धनराशि के अलावा पुरस्कार स्वरूप साइकिल भेंट की गई। इस मौके पर सुरेन्द्र मिश्र, नरेंद्र वर्मा, सुभाष वर्मा, सुरेन्द्र पाल, जय प्रकाश उपाध्याय, शैलेन्द्र उपाध्याय,  परविन्द पाल, शिव कुमार समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

Share Now...