टीम इंडिया भारत-बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला भी हार गई। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी गंवा दी है। तीसरा और फाइनल मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम को एक बड़ा झटका लगा है दरअसल टीम के कप्तान रोहित शर्मा, दीपक चाहर और कुलदीप सेन चोट के चलते बाहर हो गए हैं। वहीं टीम में दिग्गज स्पीनर कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। बीसीसीआई द्वारा आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी नोटिस के मुताबिक कप्तान रोहित शर्मा को दूसरे वनडे में अंगूठे में चोट लग गई थी। जिसके बाद वे मुंबई जा चुके हैं। उनके अलावा टीम के ऑलराउंडर दीपक चाहर को दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रींग हो गई थी। जिसके चलते वे भी आखिरी मैच नहीं खेल पाएंगे। चाहर के अलावा फास्ट बॉलर कुलदीप सेन भी चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं और चाहर और सेन की मेडिकल टीम जांच कर रही है और वे नेशनल क्रिकेट एकेडमी को रिपोर्ट करेंगे। रोहित को दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान अंगूठे में चोट लग गई थी। मोहम्मद सिराज के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें स्लिप में फील्डिंग के दौरान चोट लगी। इसके बाद वे कराहते हुए देखे गए। भारतीय कप्तान को तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और उनकी जगह रजत पाटीदार ने ली।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
रोहित शर्मा, कुलदीप सेन और दीपक चाहर चोट के चलते बाहर


