जौनपुर। गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर परिचिती करण अभ्यास का आयोजन किया गया। 91वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स के कमांडेंट जीतेन्द्र कुमार ओझा ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जानकारी प्राप्त करना है। शुक्रवार को मछली शहर में रैपिड एक्शन फोर्स और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान रैपिड एक्शन फोर्स के सहायक कमांडेंट विवेक सिंह, निरीक्षक रविन्द्र कुमार और अमित कुमार दुबे मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय के नेतृत्व में पुलिस के जवान भी शामिल हुए। गश्त की शुरुआत कोतवाली कार्यालय से हुई। टीम ने मुंगराबादशाहपुर तिराहे, सराय और मंगलबाजार होते हुए सब्जी मंडी तक का भ्रमण किया। इससे पहले बक्सा, सिकरारा और मुंगराबादशाहपुर नगर में भी स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ गश्त की गई। यह अभ्यास आपदा के समय बेहतर समन्वय और सहयोग के लिए किया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
रैपिड एक्शन फोर्स और स्थानीय पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Previous article

