जौनपुर धारा,जौनपुर। भण्डारी रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार को लगभग 9:00बजें प्रतीक्षालय में एक अज्ञात वृद्ध की लाश मिलने से यात्रियों में सनसनी $फैल गई है। घटना की जानकारी जैसे ही जीआरपी को मिली वह मौके पर पहुंच गई। मृतक की उम्र लगभग 60वर्ष आंकी जा रही है। दूसरी तरफ मृतक सफेद रंग की शर्ट काले रंग का पेंट रंग गोरा है। जीआरपी ने प्रतीक्षालय से लाश को उठाकर जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखवा दिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह ट्रेन यात्री किसी जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो गया है। इस समय भंडारी जंक्शन के जीआरपी थाना क्षेत्र में आपराधिक वारदातें तूल पकड़ रही है और जीआरपी को अक्सर लीपापोती करते हुए देखा जा सकता है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
रेलवे प्रतीक्षालय में मृत अवस्था में मिला यात्री, मामला संदिग्ध

Previous article

