जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के कबूलपुर बाजार से सोमवार की शाम को तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक रील पर तमंचा लहरा रहा था। जलालपुर क्षेत्र के हुसेपुर गांव निवासी दीपक पाल पुत्र दिनेश पाल एक दिन पहले रील पर अवैध तमंचा लहरा था। थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि दीपक पाल कबूलपुर बाजार में एक दुकान के पास मौजूद है। वे मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घेरेबन्दी करके युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ने के बाद पुलिस ने उसके निशानदेही पर एक तमंचा व एक कारतूस बरामद कर लिया। युवक का चालान भेज दिया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
रील पर तमंचा लहराने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Previous article

