Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनराहा कपूर ने आलिया भट्ट को दिया तोहफा

राहा कपूर ने आलिया भट्ट को दिया तोहफा

आलिया भट्ट ने जब से इंस्टाग्राम पर राहा कपूर की पहली फोटो शेयर की है। तब से फैंस के बीच राहा फीवर खत्म नहीं हुआ है। वहीं अब एक्ट्रेस ने इस चर्चा को बढ़ाते हुए एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वुमन्स-डे के मौके पर बेटी द्वारा दिए गए स्पेशल गिफ्ट की झलक फैंस को दिखाई है। इसे देखते ही सेलेब्स और फैंस की कमेंट में रिएक्शन की भरमार आ गई है। दरअसल, महिला दिवस के अवसर पर आलिया भट्ट ने रेड हार्ट के सॉफ्ट टॉय की एक तस्वीर शेयर की। फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी लिटिल वुमन ने इसे मेरे लिए बनाया… और मैं इसे आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं.. महिला दिवस की शुभकामनाएं लेडिज। आज आपके जीवन का खुद को और बाकी लोगों के लिए हर दिन का जश्न मनाने के लिए एक मिनट का समय लें।