राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान ने दूसरी शादी कर ली है। शादी के बाद से ही आदिल लगातार सोमी खान के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आदिल की दूसरी पत्नी सोमी का नाम पहले बिहार के लड़के के साथ भी जुड़ चुका है। एक्ट्रेस राखी सांवत एक बार फिर से चर्चा का हिस्सा बनी हुई हैं। हालांकि वजह उनके एक्स हसबैंड आदिल खान की दूसरी शादी है। आदिल ने बिग बॉस फेम सोमी खान से दूसरी शादी कर ली है। इस नए जोड़े ने अपने निकाह की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। आदिल के यूं अचानक शादी करने के बाद एक बार फिर सभी का ध्यान राखी सांवत की ओर चला गया है। राखी और आदिल के रिश्ते का अंत काफी विवादित था। लेकिन क्या आप जानते हैं आदिल से पहले उनकी दूसरी पत्नी का नाम किसी और के साथ जुड़ चुका है। बिग बॉस सीजन 12 में सोमी अली और उनकी बहन शामिल हुईं थीं। इसी सीजन में बिहार के सिंगर दीपक ठाकुर ने भी खूब सुर्खिया बटोरी थीं। सलमान खान के इस शो के दौरान दीपिक और सोमी के बीच काफी अच्छा बॉन्ड देखने को मिला था। दोनों एक-दूसरे की काफी केयर भी किया करते थे। दीपक हमेशा सोमी के लिए खड़े होकर आवाज उठाते हुए भी देखे गए थे। इसके अलावा दीपक ने 150 कैमरों के सामने अपने दिल की बात कह दी थी। दीपका ने सोमी से अपने प्यार का इजहार तक कर दिया था। हालांकि सोमी ने कभी खुलकर उन्हें अपने दिल की बात शो के दौरान नहीं कही थी। लेकिन दोनों के बीच का खास कनेक्शन सभी ने देखा था। इतना ही नहीं शो खत्म होने के बाद भी सोमी और दीपक को कई बार साथ देखा गया था।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
आदिल खान से पहले इस लड़के पर दिल हार बैठी थीं सोमी


