Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम : विधायक

राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम : विधायक

  • बेसिक शिक्षकों में वितरित हुआ टैबलेट

जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को सुइथाकला ब्लाक सभागार में खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य के नेतृत्व में बेसिक के शिक्षकों को टैबलेट वितरित किया गया। टैबलेट वितरण का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने अपने हाथों से दस शिक्षकों को टैबलेट वितरित कर किया। इसके पूर्व विधायक द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन तथा शकुंतला मिश्रा के सरस्वती वन्दना द्वारा कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। तत्पश्चात खण्ड शिक्षा अधिकारी व शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। शिक्षक समाज को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक ने शिक्षकों की राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को अहम बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी टेक्नोलॉजीपरक शिक्षा के उन्नयन के लिए कटिबद्ध है। निःशन्देह रूप से टैबलेट के द्वारा आनलाइन शैक्षिक गतिविधियों में तेजी आएगी। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के बीच उठी पेंशन की मांग को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। वक्ताओं की कड़ी में सन्तोष दीक्षित, डॉ.राकेश चन्द्र तिवारी, सतीश सिंह, अरविन्द यादव, सुधाकर सिंह, डॉ.रणंजय कुमार सिंह, दुष्यंत मिश्रा ने भी अपना उद्बोधन दिया। इस दौरान बेसिक शिक्षा के 21कम्पोजिट विद्यालयों व शेष प्राथमिक विद्यालयों के एक प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक व एक वरिष्ठ शिक्षक को टैबलेट वितरित किया गया। कुल मिलाकर 210टैबलेट का वितरण किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने इसे समय श्रम और कागजातों के बचत का माध्यम बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी सुबाष चन्द्र और संचालन पारस नाथ यादव ने किया।इस दौरान मनोज सिंह, पंकज सिंह, त्रिवेणी विन्द, अनुपमा अग्रहरि समेत सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।