जौनपुर धारा, जौनपुर। सिद्दीकपुर के राम किशुन सिंह महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि राज यादव रहें, उन्होने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राज यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम का एकमात्र उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए अनुभव प्रदान करना एवं छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र के विकास के साथ-साथ राष्ट्र सेवा के लिए उन्हें जागरूक करना है। स्वयंसेवकों द्वारा प्रदर्शित ऊर्जा और भावना को दर्शाता है। नीला रंग उस ब्रह्मांड को दर्शाता है, जिसमें एनएसएस एक छोटा सा हिस्सा है, जो मानव जाति के कल्याण के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार है। इस मौके पर डॉ.अरविंद उपाध्याय, धनंजय, अजीत सिंह, समर चौहान, शेष कुमार यादव, श्वेक्षा प्रजापति, आनंद दुबे, श्याम बिहारी यादव, पूनम मौर्य, रमेश चन्द्र मालवीय, शरद सिंह, अंबुज सिंह, नीलेश पाठक, आलोक श्रीवास्तव, सोनी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर कार्यक्रम का आयोजन

Previous article
Next article

