जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई में बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली को प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मिथलेश पांडेय एवं पूर्वांचल विश्विद्यालय के कला संकाय के डीन प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली रवाना करने से पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर मिथलेश पांडेय द्वारा स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण के लिए किसी भी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान होना आवश्यक है क्योंकि शत प्रतिशत मतदान से ही लोकतंत्र की मूल संकल्पना को मजबूती मिलेगी। पूर्वांचल विश्विद्यालय के कला संकाय के डीन प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रगितवादी लोकतंत्र के निर्माण और देश के विकास के लिए आवश्यक है कि हर प्रकार के चुनाव में विविध प्रकार के पूर्वाग्रहों से मुक्त होकर हमे शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए। रैली रवाना करने से पूर्व वरिष्ठ कार्यक्रमधिकारी डॉ. तेजप्रताप सिंह एवं कार्यक्रमधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह द्वारा स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई गई। स्वयंसेवकों द्वारा विविध स्लोगनो, वैनरो का निर्माण किया गया और विविध जागरूकता के नारों द्वारा जागरूकता रैली महाविद्यालय से लेकर जमुहाई गांव में निकाली गई। इस अवसर पर डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. अमित गुप्ता, उपेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. इंद्रजीत सिंह, डॉ. नीरज दूबे, राकेश चौधरी आदि प्राध्यापक उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी
जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
राष्ट्रीय पीजी कॉलेज में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

Next article

