Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में छात्राओं ने जीता स्वर्ण और कांस्य पदक

राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में छात्राओं ने जीता स्वर्ण और कांस्य पदक

  • नम्रता तथा स्वाति ने पदक जीतकर जनपद का बढ़ाया मान

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय बिहारी महिला महाविद्यालय की दो छात्राओ ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया। ज्ञातव्य हो कि नंदिनी नगर कॉलेज गोंडा में आयोजित जूनियर, कैडेट, सीनियर ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन था जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से 27 राज्य एवं इंडियन आर्मी के तमाम बटालियन सहित कुल 32 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें मछलीशहर स्थित जय हिंद एकेडमी की होनहार खिलाड़ी एवं बिहारी महिला महाविद्यालय की छात्रा क्रमश: नम्रता यादव एमए प्रथम वर्ष ने 58 किलो भार वर्ग सीनियर में कांस्य पदक व स्वाति यादव बीए प्रथम वर्ष ने 50 किलो भार वर्ग कैडेट आयु में एक स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश व जनपद का मान पुन: बढ़ाया। जय हिंद स्पोर्ट एकेडमी के संचालक कोच मनोज कुमार यादव ने बताया कि हमारे एकेडमी की बच्चियां लड़कों से कम नहीं हैं। अगर बच्चियों को सरकार या जनप्रतिनिधि का सपोर्ट मिल जाए तो बच्चियां बहुत ही आगे जा सकती हैं और देश विदेश में जनपद का नाम रौशन कर सकती है। विजयी छात्राओं ने भी अपनी जीत का श्रेय अपने कोच और खेल संस्थान को दिया है।